फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफे संचालक कर रहा था ई-टिकट की कालाबाजारी, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साइबर कैफे संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में रेल सुरक्षा बल की टीम ने मंगलवार को देवरी रोड पर गोला साइबर कैफे पर छापा मारकर ई-टिकटों की कालाबाजारी पकड़ी। कैफे संचालक हरीशंकर को गिरफ्तार करके 11 ई टिकट बरामद किए हैं। कैफे से अभी तक पांच लाख 74 हजार 815 रुपये की ई टिकट बेची गई हैं। 
विज्ञापन


आरपीएफ आगरा कैंट के इंस्पेक्टर वीके पचौरी ने बताया कि आरपीएफ की स्पेशल टीम ने देवरी रोड पर हरीशंकर के कैफे पर संदेह होने पर छापा मारा। कैफे संचालक अपने साथ ही दूसरों की आईडी पर ई टिकट बुकिंग करके कालाबाजारी करता था। 

उसके पास से दो ई टिकट भविष्य की यात्रा के और नौ ई टिकट पुराने बरामद किए गए। कंप्यूटर, लैपटाप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। वो करीब दो साल से ई टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। 
विज्ञापन


अभी तक उसने तीन आईडी का इस्तेमाल किया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें