फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से परेशान करने लगी अघोषित बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी से पहले ही अघोषित और अनियमित कटौती से शहर के लोग परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई भी समय तय नहीं है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी यह भी तय नहीं है। शहर के लोगों को विभाग के तय रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर में सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय बिजली कटौती शुरू हो जाती है। बिजली कब जाएगी और कब आएगी। यह बताने वाला कोई नहीं होता है। शहरी क्षेत्र में दो दिन से सुबह से ही बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में दो दिन से सुबह सात बजे से गायब हुई बिजली सुबह 10-11 बजे ही आती है। दोपहर में फिर आपूर्ति बाधित रहती है।
शनिवार को शहर के मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना क्षेत्र में सुबह आठ बजे बिजली गायब हो गई। दोपहर एक बजे के बाद ही आपूर्ति चालू हो सकी। बाद दोपहर दो बजे फिर बिजली गायब हो गई। सब स्टेशन से बताया गया लोकल फाल्ट होने की बजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपिंग तथा फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति चालू करा दी जाती है। बिजली बाधित होने की सूचना समय से दी जाती है।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें