बिछवां (मैनपुरी) । फिरोजाबाद में जिला जज के यहां संविदा पर चालक के पद पर तैनात बिछवां निवासी युवक की बृहस्पतिवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। थाना क्षेत्र के गांव कटका निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र उर्फ चौधरी फिरोजाबाद में जिला जज के यहां संविदा पर वाहन चालक थे।
बृहस्पतिवार की रात वह फिरोजाबाद स्थित अपने आवास पर सो रहे थे। रात में टेबल फैन बंद हो गया। नरेंद्र जाग गए और टेबल फैन चालू करना चाहा तभी अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी फिरोजाबाद रवाना हो गए। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव कटका पहुंचा। वहां नरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।