फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टावर में उतरा करंट, दो मोर मरे

Wed, 09 Apr 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक मोरों को दफनाने ले जाते ग्रामीण और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के गांव नगला भागीरथ में लगे टावर में करंट उतरने से उसकी चपेट में आए दो मोर मर गए। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद विधिवत शवों का अंतिम संस्कार किया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन के गांव भागीरथ में लगे इंडेक्स टावर पर दो मोर बैठे थे। बिजली का करंट टावर में उतर आया। इससे एक मोर की मौके पर हो गई, दूसरा झुलस गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम ने मृतक मोरों का पोस्टमार्टम कराने के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे की देखरेख में कराया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे से मिली रिपोर्ट के अनुसार मोरों की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें