मैनपुरी: मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में औंछा रोड पर मंगलवार की देर रात एक चालक कंटेनर को पीछे करा रहा था। तभी कंटेनर झूल रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे कंटेनर में करंट प्रवाहित हो गया और चपेट में आकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एटा जनपद का था निवासी
जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी 24 वर्षीय गोविंद पुत्र तिलक सिंह कंटेनर चालक था। मंगलवार को वह कंटेनर में चावल लेकर दिल्ली के लिए निकला था। देर रात वह जब कोतवाली क्षेत्र में औंछा रोड पर पहुंचा। तभी वहां रुकने के बाद उसने खलासी को सीट पर बैठा दिया और कंटेनर को पीछे कराने लगा। कंटेनर पीछे करने के दौरान अचानक ऊपर से झूल रही हाईटेंशन लाइन उसमें छू गई। जिससे कंटेनर में करंट प्रवाहित हो गया, गोविंद करंट की चपेट में आ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खलासी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी, ओपीडी सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान