फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान ने किया परेशान, बाहर जाम और मनमाने किराए से अभ्यर्थी दिखे त्रस्त

Wed, 10 Jun 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन आगरा में अभ्यर्थियों को कठिन करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के सवालों ने चुनौती दी। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर पानी की कमी, ऑटो-रिक्शा चालकों की मनमानी और शहरभर में लगे जाम ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अभ्यर्थियों को करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परेशान किया। वहीं केंद्रों के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने, ऑटो और रिक्शा चालकों के मनमाना किराया वसूलने और जाम से जूझना पड़ा। एमजी रोड पर जाम लगने पर पुलिस को एसएन मेडिकल कॉलेज तिराहे पर डायवर्जन करना पड़ा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। दूसरे दिन 5,710 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस थी। सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों के अंदर पानी की व्यवस्था थी, लेकिन केंद्रों के बाहर सुबह से ही पहुंचे अभ्यर्थियों को पानी के लिए भटकना पड़ा। आसपास के दुकानदार ठंडे पानी की बोतलों के दाम अधिक ले रहे थे। दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा छूटने से पहले ही एमजी रोड पर हरीपर्वत से आगरा कॉलेज तक जाम लगने लगा। यही हाल धाकरान से साईं की तकिया तक था।

 

धौलपुर हाउस चौराहे से रावली तक निकलना मुश्किल हो गया। यातायात पुलिस ने एसएन मेडिकल तिराहे पर रस्सी लगाकर नालबंद चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को एसएन मेडिकल की ओर जाने से रोक दिया। यह वाहन घूम कर सेंट जोंस चौराहे से यू-टर्न लेकर निकले। इस दौरान नूरी दरवाजा रोड, मोती कटरा रोड, राजा की मंडी, सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत, मदिया कटरा, आरबीएस चौराहा आदि जगहों पर वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम के कारण परीक्षार्थियों के साथ आम राहगीर भी काफी परेशान हुए। परीक्षार्थियों की भीड़ देख ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने भी मनमानी शुरू कर दी। ताजमहल तक जाने के लिए मनमाने दाम वसूले।
 
विज्ञापन

मुहावरों और लोकोक्तियों ने सोचने पर किया मजबूर
दोनों पालियों में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवाल अधिक थे। करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे। हालांकि, हिंदी के सरल सवालों और अंग्रेजी वर्णमाला से संबंधित सवालों के जवाब देने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। कुछ मुहावरों और लोकोक्तियों के अलावा अलंकार से जुड़े सवालों के लिए सोचना पड़ा। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दोनाें पालियों में 23,536 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 2,871 और दूसरी पाली में 2,839 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें