कासगंज की सोरों तीर्थनगरी में भगवान वराह की पूजा करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी
- फोटो : KASGANJ
सोरों/ कासगंज। अधिकमास(पुरुषोत्तम मास) के दूसरे दिन भी तीर्थनगरी में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भगवान वराह मंदिर में भगवान वराह का अभिषेक पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने किया। विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन किया। तीर्थनगरी में श्रीहरि के जयकारे गूंज रहे हैं। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान होते रहे।
वराह मंदिर के सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पंचाभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया। भगवान वराह को नूतन वस्त्र धारण कराकर आरती उतारी गई। भोग लगाया गया। पूरा मंदिर परिसर भगवान वाराह श्रीहरि के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान मंदिर महंत विदेहानंद गिरि, योगेश चौधरी, देवेंद्र तिवारी, नंदकिशोर, अतुल तिवारी आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
, वाराह पुराण, गंगा महात्मय आदि धार्मिक कथा सुनने व पढने पर भी बहुत लाभ प्राप्त होता है। इस मास में जमीन पर शयन, एक ही समय भोजन करने से अनंत फल प्राप्त होते हैं- पं. राहुल वशिष्ठ।