फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वराह के प्राकट्य दिवस मार्गशीर्ष मेला को तैयारियों ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में वराह मंदिर में सजी भगवान वराह की प्रतिमा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी के वार्षिक अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिपदी परिक्रमा मार्ग पर मंदिरों की की रंगाई पुताई की जा रही है। पालिका द्वारा भी तैयारी तेज कर दी गई है। पालिका प्रशासन मेले के आगाज से पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। छह दिसंबर को मेले का उद्घाटन विधिविधान और पूजन अर्चना के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन

ऐसे में जेसीबी द्वारा मेला ग्राउंड की जमीन को समतल बनाने का काम किया जा रहा है। मेला ग्राउंड में पंजीकृत फर्मों को ई-टेंडर डालने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार से खेल तमाशे वालों के लिए जमीन आवंटन का काम शुरू होगा। अब तक बड़ी संख्या में खेल तमाशे वालों ने अपने डेरे तंबू मैदान में डाल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें