फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लगाकर नाचेंगे, गायेंगे-खाएंगे और क्या....

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रंगों के पर्व होली में अब बस एक दिन ही शेष है। कोरोना काल में इसे अपने ही अंदाज में मनाने के लिए युवाओं ने भी पूरी तैयारी कर ली है। हाईटेक युग में नगर का युवा वर्ग कोरोना संक्रमण को धता बता होली के रंग में सरोबार होने को तैयार है।
विज्ञापन

कोरोना के डबल ट्रेंड के बीच युवा नीरज शर्मा, हरीश गौड़, हनी पौनियां का कहना है कि होली हिन्दुओं का पवित्र त्योहार है और वह इसे सादगी से मनायेंगे। वहीं छात्र शशांक चौहान, सोनिया शर्मा, गुड़िया, एंजिल, सगुन, विशाल शर्मा, अमन आर्य कहते हैं कि नाचेंगे, गायेंगे, झूमेंगे, खाएंगे, रंग-गुलाल उड़ायेंगे और क्या। सचिन, अमित कुमार, गौरव शर्मा, सौरभ, प्रशांत व राजीव का कहना है कि होली तो मस्ती व युवाओं का पर्व है।
इंजीनियर सुमित, इंजीनियर भानु, इंजीनियर सुमेधा पी उपाध्याय, आयुष का कहना था कि वह तो होली पर गुझिया और पकवानों का लुत्फ उठायेंगे। वहीं लड़कियां भी होली को अपने ही ढंग से मनाने को तैयार हैं। एश्वर्या, निहारिका का कहना था कि उन्हें तो इस दिन का काफी इंतजार था। इस दिन वह जमकर धमाल करेंगी। होली का जोश नवविवाहिताओं में भी काफी है। अनीता शर्मा, सरिता, पूजा गुप्ता, रंजना कुशवाह, नीतू का कहना है कि होली बहुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इस दिन वह सभी को अपने रंग में रंगने के लिए आजाद होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें