फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण वंदन करके किया गुरु का अभिनंदन

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर नगर के भीमसेन मंदिर में हवन पूजन करते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में गुरु पूर्णिमा श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर के प्रमुख आश्रमों में शिष्यों ने गुरुओं का पूजन किया। वहीं आश्रमों व अन्य स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए। कई जगह लोगों ने संत महात्माओं को दान पुण्य कर भोजन ग्रहण कराया।
विज्ञापन

दैवीय संपद मंडल के सहयोग से नगर के श्री एकरसानंद आश्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती का पूजन किया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी सहयोग करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं व जल संरक्षण की व्यवस्था करें। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, आचार्य ग्याप्रसाद दुबे, कृष्णानंद पांडेय, प्रभु दयाल पांडेय आदि रहे। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
वहीं भीमसेन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भीमसेन महाराज का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान हवन, गुरु पूजन, भजन और प्रवचन के तहत संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। यहां आचार्य रमाकांत शुक्ला, पदमनाथ द्विवेदी, शशिकांत तिवारी आदि रहे। कबीर आश्रम में सत्संग के बाद भंडारा हुआ। महंत अमरदास का पूजन किया गया। नगर के चांदेश्वर धाम में भी गुरु पूर्णिमा पर भंडारे हुआ। अजीतगंज स्थित कृपाधाम आश्रम में महंत सुदेश महाराज की देख रेख में भंडारे हुए।
विज्ञापन

ऋषि आश्रम में की एकरसानंद की प्रतिमा की पूजा
मैनपुरी। नगर के ऋषि आश्रम में पुरातन परंपरा के तहत संत महात्माओं और समिति के पदाधिकारियों ने स्वामी एकरसानंद महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। यहां नैमिषारण्य से आए दंडी स्वामी माधवानंद, स्वामी भृगु, भैयालाल शुक्ला, हरिशरण मिश्र, सर्वेश मिश्रा, शिवराज सिंह, विमलेश कुमारी , रामबाबू कुशवाह, प्रदीप चौहान, शिवस्वरूप मिश्रा, मुकेश मिश्रा, विमला देवी, विमलेश मिश्रा, मीनेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें