फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हदें कर दी पार: छह पिल्लों को बोरे में किया बंद, फिर ऐसी हरकत...जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 02 May 2025 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पिल्लों के साथ क्रूरता की हदों को पार कर दिया गया। छह पिल्लों को बोरे में बंद कर सड़क पर फेंक दिया गया। पशु प्रेमी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया। 
 
विज्ञापन
छह पिल्लों को बोरे में किया बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार सोसाइटी में रह रहे 6 पिल्लों को बोरे में बंद कर फेंकने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड में शिकायत की है। उनका कहना है कि कुत्तों के साथ क्रूरता के मामले में पुलिस का रवैया काफी लचर है। इस कारण अब वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को मंगलम आधार की निवासी एक पशु प्रेमी ने शिकायत की। बताया कि 2 महीने पहले एक फीमेल डाॅगी ने 6 पिल्लों को जन्म दिया था। वह भूतल पर ही रह रहे थे। इनको वह खाना खिलाती थी। इस बात से सोसाइटी के कई लोग नाराज थे। 28 अप्रैल को कुछ लोगों की मदद से पिल्लों को एक बोरे में भरवाया गया।
विज्ञापन

उन्हें कहीं अज्ञात स्थान पर फेंक दिया गया। इस पर पिल्लों के बारे मेें सोसाइटी के पदाधिकारियों से जानकारी की गई, लेकिन उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया। विनीता अरोरा ने कहा कि पिल्लों को इस तरह से ले जाकर उनकी जान को खतरा पैदा किया गया है। उन्होंने लीगल नोटिस भेजा है। पुलिस ऐसे मामले में लापरवाह बनी हुई है। वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। उधर, सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पिल्लों के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें