फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस ने रेलवे ट्रेक पर विधुतीकरण मानकों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
31एमएनपी-33-मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे सीडीएस निरीक्षण करते हुए - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को रेल खंड का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने निरीक्षण किया। वे स्पेशल ट्रेन से शाम पांच बजे मैनपुरी पहुंचे।
विज्ञापन

सीआरएस मोहम्मद लतीफ शुक्रवार को शिकोहाबाद से 11:55 बजे स्पेशल ट्रेन से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। सीआरएस ने मैनपुरी जनपद में कोसमा, टिंडौली और मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर रुककर विद्युतीकरण कार्य के संरक्षा मानकों की पड़ताल की। उन्होंने ओवर हेड इलेक्ट्रिक क्रॉसिंग (हाईटेंशन केबल) का निरीक्षण किया। सीआरएस ने रास्ते में पड़ने वाले ओवरब्रिज, अंडरपास अदि का भी निरीक्षण किया। शाम करीब पांच बजे वे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके द्विवेदी, चीफ इलेक्ट्रीकल मंडल इंजीनियर संजीव कुमार के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता की। अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा से भी रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि शिकोहाबाद से मैनपुरी तक अधिकारी डीजल इंजन के साथ स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। मैनपुरी से वापस शिकोहाबाद अधिकारी इलेक्ट्रिक इंजन से लौटे। शाम करीब सात बजे अधिकारी निरीक्षण के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें