फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लक्ष्य के 2.95 प्रतिशत गेहूं की हुई खरीद

Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य के 2.95 प्रतिशत गेहूं की हुई खरीद
विज्ञापन


सरकारी खरीद के लिए बनाए गए 78 खरीद केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले में गेहूं के सरकारी खरीद केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू कराई गई है। गेहूं खरीद के 57 दिन बाद लक्ष्य के सापेक्ष केवल 2.95 खरीद ही हो सकी है। 851 किसानों का ही गेहूं खरीदा गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने शनिवार को नवीन मंडी सहित कई खरीद केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 78 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी खरीद के लिए 129300 मीट्रिक टन गेहूं का लक्ष्य शासन ने तय किया है। मार्च के महीने में शुरू में तो गेहूं की खरीद शुरू ही नहीं हो सकी। अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। गेहूं की सरकारी खरीद के 57 दिन बीत जाने के बाद लक्ष्य का केवल 2.95 प्रतिशत गेहूं ही खरीदा जा सका है। गेहूं के 78 सरकारी खरीद केंद्रों पर 531 किसानों से 3820.011 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा गया है। किसानों को गेहूं खरीद का 876.6925 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण ने बताया कि खरीद केंद्र प्रभारियों को तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने, किसानों को समय से खरीदे गए गेहूं का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर बाद खरीद एजेंसी के केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करके गेहूं खरीद की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें