फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम...पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद बढ़ी भीड़, 50 हजार ने देखा स्मारक

Sat, 01 Nov 2025 11:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल देखने के लिए शनिवार को सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। टिकट विंडो पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही। दोपहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद ताज पर सैलानियों का दबाव और बढ़ गया।
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते ताजमहल पर 50 हजार से ज्यादा सैलानी आए। ताज पर ऑनलाइन और ऑफलाइन कुल 32,622 टिकट बिके, जिसमें ऑफलाइन 18509 टिकट और ऑनलाइन 14113 टिकट बिके। 
विज्ञापन


ताजमहल में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। ऐसे में 32 हजार से ज्यादा लोगों ने टिकट से और अन्य नि:शुल्क प्रवेश करने पहुंचे। मुख्य गुंबद पर 2337 पर्यटकाें ने 200 रुपये का शुल्क देकर शाहजहां मुमताज की कब्रें देखीं। पुलिस भर्ती के कारण दोपहर बाद ताज पर भीड़ बढ़ गई। 

अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद ताज देखा। पश्चिमी गेट की दुकानों और लॉकर के पास बड़ी संख्या में बैग रखे नजर आए। परीक्षा में आए युवाओं के कारण पश्चिमी गेट पर करीब 14 हजार पर्यटक आए, जबकि पूर्वी गेट से 4600 से प्रवेश किया। पश्चिमी गेट पर लगभग तीन गुने से ज्यादा पर्यटकों का दबाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें