फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईएसबीटी पर यात्रियों की भीड़, डग्गामार बसें रहीं हावी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली की ट्रेनें के निरस्त होने के बाद शनिवार को आईएसबीटी पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। रोडवेज की जगह डग्गामार बसों ने इसका फायदा उठाया। आईएसबीटी के बाहर खड़ी डग्गामार बसों के संचालक यात्रियों को जबरन बैठाते नजर आए। इस पर दो बसों के संचालकों में विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा से दिल्ली-नोएडा रूट पर 105 बसों का संचालन किया गया। शनिवार को कार्यालयों में अवकाश और पितृपक्ष के कारण यात्रियों की संख्या देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने की नौबत नहीं आई। आगरा से दिल्ली रूट पर दोनों ओर से प्रतिदिन करीब 12 हजार लोग यात्रा करते हैं। उनके लिए पर्याप्त संख्या में बसें मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें