फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी लेने के लिए समितियों पर आज उमड़ेगी किसानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की साधन सहकारी समितियों पर किसानों को आज से डीएपी मिलना शुरू हो जाएगी। सोमवार को समितियों पर डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ेगी। जिले में बड़ी संख्या में किसानों को डीएपी की जरूरत है। एआर कोऑपरेटिव ने सभी सचिवों को आधार कार्ड के आधार पर किसानों को जरूरत के अनुरूप डीएपी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आलू, गेहूं, जौ और लहसुन की फसल की बुवाई के लिए जिले के किसानों को डीएपी की जरूरत है। कमी के चलते साधन सहकारी समितियों के साथ-साथ निजी दुकानों पर डीएपी की मारामारी चल रही है। अब डीएपी की रैक आने के साथ साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक शनिवार को ही पहुंच गई थी लेकिन ओटीपी नंबर के अभाव में समितियों पर खाद का वितरण नहीं हो सका था।
रविवार को अवकाश के कारण समितियां बंद रहीं। ऐसे में सोमवार को जिले की सभी 81 साधन सहकारी समितियों पर डीएपी का वितरण शुरू हो जाएगा। समितियों के सचिव द्वारा भीड़ के मद्देनजर इंतजाम किए जा रहे हैं। एआर कोऑपरेटिव विवेक यादव ने कहा कि साधन सहकारी समितियों पर डीएपी का वितरण सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने समिति सचिवों से कहा कि किसानों को जरूरत के हिसाब से डीएपी मुहैया कराएं। कोई सचिव मनमानी नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें