बाह के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में हर-हर बम-बम की गूंज
बाह। खेड़ा देवीदास गांव स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में हर-हर बम-बम की गूंज सुनाई दी। सुबह से शाम तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोरों से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिव भक्तों ने भूतेश्वर महादेव का अभिषेक किया। शाम को शृंगार पूजा में आस्था और भक्ति की बयार बही। भूतेश्वर महादेव मंदिर के अलावा कचौराघाट, जरार, जैतपुर, बाह और बिजौली के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।