शमसाबाद में वरखंडी महादेव पर भक्ति करते श्रद्धालु
शमसाबाद। कस्बा स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालु और कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर में भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।