फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की अनंतिम सूची देखने को विकास और ब्लॉकों पर लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासन ने मंगलवार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। सुबह सूची विकास भवन और ब्लॉकों पर चस्पा कराई गई। इसे देखने के लिए सुबह से ही लोग आना शुरू हो गए। ब्लॉकों में भी दिन भर प्रत्याशी आरक्षण सूची देखने के लिए पहुंचे रहे थे। कुछ लोगों के चेहरे सूची देखने के बाद खिले नजर आए तो वहीं कुछ मायूस हो गए। चार मार्च से आठ मार्च तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। जिनका जिला स्तरीय समिति निस्तारण करने के बाद फिर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे परेशान
आरक्षण की अनंतिम सूची देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचते रहे। जिन प्रत्याशियों के मनमाफिक आरक्षण नहीं था वे नाराज नजर आए। इसके चलते वे डीपीआरओ और अन्य कर्मचारियों से भी भिड़ गए। हालांकि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी नियमानुसार ही आरक्षण सूची जारी होने की बात कहते रहे।
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने के बाद चस्पा करा दी गई है। अब लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी। इसके निस्तारण के बाद अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें