फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: आगरा में 'बमनुमा' वस्तु मिलने से सनसनी, सामाजिक दूरी भूल मौके पर जुटी भीड़

Sat, 16 May 2020 07:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बम की अफवाह पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के दिनेश नगर में शनिवार को नाले की सफाई में निकले सामान से बम की अफवाह फैल गई। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। इसकी जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारी भी भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस ने सामान को चेक किया। मगर, जांच में वह ट्रैक्टर के पार्ट्स निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह तकरीबन दस बजे की है। गोबर चौकी के दिनेश नगर में नगर निगम की टीम सफाई कर रही थी। इसी दौरान नाले से धातु के तीन छोटे आकार के सिलिंडर निकले। इसे देखकर लोगों को लगा कि यह बम हैं। क्योंकि गोबर चौकी क्षेत्र में पूर्व में निष्प्रोज्य विस्फोटक सामग्री मिल चुकी हैं। 


किसी ने इनके बम होने की अफवाह उड़ा दी। इस पर नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई रोक दी। कर्मचारी दूर जाकर खड़े हो गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। लोग घरों से बाहर आकर खड़े हो गए। सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी एहतियात बरती। पुलिस ने जांच करने के बाद तीनों सिलिंडर को कब्जे में ले लिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर के पार्ट्स हैं। इन्हें ट्रैक्टर के इंजन में लगाया जाता है। बम की सूचना गलत थी। 

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
नाला सफाई में सिलिंडर निकलने पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। लोग घरों के बाहर आए तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। बाद में पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर घरों में भेजा। 

पहले भी मिल चुकी हैं विस्फोटक सामग्री
गोबर चौकी और दिनेश नगर में कई परिवार कबाड़ सामान खरीदने का काम करते हैं। पूर्व में भी विस्फोटक सामग्री मिल चुकी हैं। धमाकों के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें