फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तपती धूप से झुलस रही फसलें, किसान परेशान

Thu, 21 May 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। आगरा में लगातार बढ़ रही गर्मी अब फसलों पर भारी पड़ने लगी है। बढ़ते तापमान से फसलें प्रभावित हो रही हैं। सबसे ज्यादा असर सब्जी की खेती पर दिखाई दे रहा है। तेज धूप और लू के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है, जिससे फसलों की बढ़वार रुकने लगी है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के उद्यान विशेषज्ञ अनुपम दुबे ने बताया कि लौकी, तोरई और कद्दू जैसी सब्जी फसलों में फूल झड़ने और फल छोटे रह जाने की समस्या बढ़ गई है। नई रोपाई वाले पौधों और दलहनी फसलों में भी गर्मी का असर दिख रहा है। कई खेतों में पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगी हैं। सिंचाई के कुछ घंटों बाद ही मिट्टी दोबारा सूख जा रही है, जिससे किसानों की लागत बढ़ रही है।



शस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि लगातार बढ़ता तापमान पौधों में जल तनाव पैदा कर रहा है। इससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होती है और पैदावार क्षमता घटने लगती है। उन्होंने किसानों को सुबह या शाम के समय सिंचाई करने, खेतों में जैविक मल्च का प्रयोग बढ़ाने और फसलों पर हल्का पानी का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में मिले अच्छे दाम, अब मंडियों में गिरने लगे भाव



किरावली क्षेत्र के गांव महुअर निवासी किसान दिनेश कश्यप ने बताया कि इस बार सीजन की शुरुआत में तोरई की फसल छह बीघा में तैयार हुई थी। पहली बार दिल्ली मंडी में तोरई का भाव करीब 50 रुपये प्रति किलो मिला था, लेकिन अब यही फसल 7 से 12 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं, शुरुआती दौर में लौकी का भाव करीब 20 रुपये प्रति किलो मिला, जबकि वर्तमान में मंडियों में इसका दाम घटकर 8 से 10 रुपये प्रति किलो रह गया है। कद्दू की फसल का शुरुआती भाव करीब 12 रुपये प्रति किलो था, लेकिन अब यह 5 से 6 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। किसानों का कहना है कि लगातार गिरते दामों से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें