फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झमाझम बारिश से फसलों पर संकट, हुआ जलभराव

Thu, 04 May 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बारिश लगातार किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बुधवार को दोपहर में झमाझम बारिश से फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं शहरी क्षेत्र में जलभराव के कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत से ही मौसम लगातार खराब बना हुआ है। बुुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। पहले तेज हवाएं चलीं और फिर बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल जहां भीग गई तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव भी हो गया।

शहर के साथ-साथ करहल क्षेत्र में तेज बारिश होने से जलभराव मुसीबत बना। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र पर कुल 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


बारिश के चलते मौसम तो ठंडा हो गया है, लेकिन गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। फसल गीली होने से दाना काला पड़ जाएगा। इससे कीमतें प्रभावित होने की आशंका है। वहीं मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें