फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुलडोजर बाबा ने मिट्टी में मिलाए माफिया

Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर बाबा ने माफिया मिट्टी में मिला दिए हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अपराधियों और उनके आकाओं का कोई अता पता नहीं है। सब मिट्टी में मिल गए हैं। गुंडई, दबंगई खत्म हो गई है।
विज्ञापन


करहल में मंगलवार की देर शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों की वजह से ही जनता भाजपा के साथ है। निकाय चुनाव में प्रदेश में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी। सपा सरकार में अराजकता के माहौल को करहल की जनता ने भी झेला है। अपराधियों का बोलबाला था। थानों में गुंडों का राज चलता था। न्याय मांगने को पहुंचा तो उसे ही हवालात में डाल दिया जाता था। लोगों की जमीन पर कब्जे कर लिए जाते थे। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ विकास प्रक्रिया को तेज किया है। तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें