मैनपुरी। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। अपर जिलाधिकारी बी. राम ने बताया कि एक अक्तूबर से जिले में धान की खरीद प्रारंभ होगी। कॉमन धान जहां 1868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 1888 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा।
हालांकि अब तक शासन ने खरीद के लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया है। उन्होंने बताया कि धान की विक्रय के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वहीं ऐसे किसान जिन्होंने गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें डाटा लॉक कराना होगा। किसानों को अगर कोई समस्या आती है तो वे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और ब्लॉक स्तर पर तैनात विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।