कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में महिला किसान के खेत पर आरोपियों ने उसकी फसल को जोत कर कब्जा कर लिया। जबकि पूर्व में कमिश्नर ने राजस्व टीम के माध्यम से कब्जा दिलाया था। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सैलई गांव निवासी शकुंतला का कहना है कि कमिश्नर के कोर्ट में उनकी जमीन का विवाद चल रहा था। 13 जुलाई को कमिश्नर के आदेश पर उन्हें राजस्व टीम द्वारा जमीन पर कब्जा दिलाया गया। उन्होंने फिलहाल जौं की फसल खेत में की थी। महिला का आरोप है कि गांव निवासी ज्ञानेश, पवन और छोटू ने खेत को ट्रैक्टर से जोत कर उनकी जौ की फसल को नष्ट कर दिया, और फिर से खेत पर कब्जा कर लिया। जब वह खेत को जोतने गई तब उसे इसकी जानकारी हुई। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। महिला ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बीपी गिरि ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की गई है।