फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बाइक सवार हमलावरों ने इवेंट कंपनी के निदेशक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 04 Feb 2021 11:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई लिंक मार्ग पर बुधवार रात को एक इवेंट कंपनी के निदेशक पर फायरिंग की गई। उनके कंधे में गोली लगी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हमलावर बाइक और स्कूटर पर सवार थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

  
घटना बुधवार की रात तकरीबन 11 बजे की है। न्यू सीता नगर निवासी अमित तिवारी की कंपनी का ऑफिस संजय प्लेस में है। रात को वह अपने ऑफिस से घर कार में लौट रहे थे। उनके साथ तीन दोस्त भी थे। नुनिहाई लिंक रोड पर बाइक और स्कूटर से आए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। 

अमित से विवाद किया। इसी बीच उनमें से एक युवक ने गोली मार दी। गोली अमित के कंधे में लगी। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पाकर थाना की फोर्स पहुंच गई। अमित को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि घायल अभी अस्पताल में भर्ती है। गोली मारने के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। उपचार के बाद पूछताछ की जाएगी। 

प्राथमिक जानकारी मिली है कि अमित का किसी रोहित अवस्थी नाम के युवक से विवाद हुआ है। दोनों क्रिकेट भी खेलते हैं। घटना के पीछे क्रिकेट का भी विवाद हो सकता है। दूसरी आशंका है कि इवेंट से जुड़ा विवाद हो। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें