फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार में बड़ी वारदात, बदमाशों ने सवा छह किलो चांदी लूटी

Sat, 03 Nov 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा में बदमाशों ने शनिवार को बीच बाजार में सवा छह किलो चांदी लूट ली। बदमाशों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब कारोबारी का नौकर चांदी की पायल में घुंघरू लगवाने के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


गोविंदनगर के ब्रजवासी कॉपलेक्स के बाहर बदमाश थैला छीनकर भाग गए। जब पुलिस ने नौकर से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे बदमाशों ने अपनी बातों में फंसा लिया और थैला छीनकर फरार हो गए।    

थाना गोविंदनगर के शिवबालानाथ निवासी मयंक अग्रवाल पुत्र गजेंद्र कुमार की ब्रजवासी कांप्लेक्स में मयंक के नाम से पायल की दुकान है। चांदी कारोबारी की साढ़े छह किलो पायलों पर घुंघरु लगवाए जाने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलों से भरा थैला लेकर भागे बदमाश

कारोबारी ने अपने नौकर रावलिया गली, मंडी रामदास निवासी प्रदीप अग्रवाल पुत्र वीरेंद्र अग्रवाल को थैले में पायल लेकर भेजा था। जब कारोबारी का नौकर पायलों से भरा थैला लेकर कुछ दूर ही पहुंचा था कि एक युवक उसके हाथ से थैला लेकर भाग गया। 

सूचना पाकर गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे सम्मोहित कर लिया गया था। चांदी कारोबारी ने भी यह बात कही है। करीब डेढ़ लाख रुपये की चांदी की पायल थीं। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि नौकर से पूछताछ की जा रही है।

गोवर्धन में व्यापारी से लूट

उधर, थाना गोवर्धन क्षेत्र में बदमाश मेडिकल व्यवसायी से लुटेरे 50 हजार की नकदी और सामान लूट ले गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

त्योहारों में लूट और चोरी की वारदात में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। इस समय मथुरा में कोई दिन ही ऐसा बीत रहा है जब लूट की वारदात न होती हो। पुलिस भी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें