फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तमंचे के बल पर लूटी कार, सवारी बनकर बैठे थे लुटेरे

Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक कार में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में तमंचे के बल पर कार लूट ली। 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कार लूट ली। कार सवार चंडीगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में सवारी बनकर बैठे बदमाश तमंचे के बल पर कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने कार को लघुशंका के बहाने रुकवाया था। चालक ने थाना डौकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चालक जय प्रकाश निवासी देवी खेड़ा, तेलीबाग, लखनऊ ने बताया कि 16 अप्रैल को चंडीगढ़ के जीरकपुर निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की कार वह लखनऊ में गुड्डा भाई नामक व्यक्ति को देने के लिए जा रहा था। अंबाला में उसे एक युवक सड़क के किनारे वाहन का इंतजार करते हुए मिला। 

उसने अपना नाम शिव कुमार निवासी पयागपुर, बहराइच बताया। उसे कार में बैठा लिया। कार शनिवार की सुबह करीब सवा पांच बजे जैसे ही आगरा के रहनकला टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां तीन लड़के खड़े थे। उन्होंने कन्नौज जाने के लिए कार रोक ली। इन तीनों को भी उसने बैठा लिया। 
विज्ञापन


माइलस्टोन 6 पर सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक ने लघुशंका के बहाने कार रोकी। इसके बाद तमंचा दिखाकर चालक जयप्रकाश और शिव कुमार  को नीचे उतारकर कार ले भागे। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पर, बदमाश हाथ नहीं आ सके। चालक जय प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें