फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार: रोहित चौधरी

विज्ञापन
19एमएनपी-45- कछपुरा में कांग्रेस की बैठक में बोलते राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे किसान जागरण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को जागीर विकासखंड के गांव कछपुरा में किसानों से मांगपत्र भरवाए गए। राष्ट्रीय सचिव ने कहा किसानों की समस्याओं का कांग्रेस द्वारा का समाधान कराया जाएगा। किसानों की फसलों को जानवरों से नुकसान हो रहा है। जानवरों को रोकने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा शासन में किसान परेशान है। देश के अन्नदाता किसान के खुशहाल नहीं होने तक देश खुशहाल नहीं होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने किसानों से मांगपत्र भरवाए। धीरज श्रीवास्तव, मनोज शाक्य, विनोद यादव, त्रिलोक कुमार, कैलाश उपाध्याय, प्रमोद यादव, भैयालाल गुप्ता, अमित यादव, सुरेश राठौर, सुनील कश्यप मौजूद रहे।
भाजपा शासन में किसानों की परेशानी बढ़ी : मृत्युंजय
मैनपुरी। भाजपा शासन में किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। फसलों को आवारा जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। यह बातें बुधवार को किसान जनजागरण अभियान के सह समन्वयक मृत्युंजय शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस के किसान जागरण कार्यक्रम के तहत मृत्युंजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रधान केे साथ सुल्तानपुर नवादा, बीलपुर खास, रकरा में खेतों पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। उनसे मांगपत्र भरवाए। सह समन्वयक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रधान ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। भाजपा शासन में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महिलाओं पर होने वाले अपराध थम नहीं रहे हैं। लखनऊ तक में दिनदहाड़े हत्या हो रही है। कांग्रेस किसानों को न्याय दिलाने के साथ ही सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें