फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूल के पास खेल रहे बच्चों ने  पीछे मुड़कर देखा तो रेंग रहा था मगरमच्छ, जानें फिर क्या हुआ

Wed, 28 Jun 2023 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एक मगरमच्छ करीब एक किमी रेंगकर गांव तक पहुंच गया। गांव के स्कूल के पास बच्चे और राहगीरों ने करीब पांच फुट लंबे मगरमच्छ को देखा तो वे दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह मेंयमुना नदी से करीब एक किमी की दूरी पर बसे कल्यानपुर गांव में मंगलवार की सुबह मगरमच्छ घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर चंबल नदी के कैंजरा घाट पर छोड़ दिया।

यहां का है मामला 

बटेश्वर और कल्यानपुर गांव के बीच में यमुना नदी स्थित है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नदी से निकलकर एक मगरमच्छ करीब एक किमी रेंगकर गांव तक पहुंच गया। गांव के स्कूल के पास बच्चे और राहगीरों ने करीब पांच फुट लंबे मगरमच्छ को देखा तो वे दहशत में आ गए। 

रोक दिए बच्चे

लोगों ने स्कूल के आसपास बच्चों को जाने से रोका। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। रेंजर अमित कुमार ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को पकड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें