फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: नाली में घूम रहा था मगरमच्छ, लोगों ने रस्सी से बांध लिया

Sat, 24 Sep 2022 11:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मगरमच्छ देखकर कोई भी डर जाएगा, लेकिन कासगंज की अंबिका पूरी के लोगों ने कुछ ऐसा किया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। नाली में मगरमच्छ देख इन लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से बांध लिया।
विज्ञापन
रस्सी से बांध लिया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में काली नदी का पानी खेतों को ओर बढ़ रहा है, तो वहीं खतरनाक जंतु रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ शनिवार का रात, जब अंबुका पुरी कॉलोनी के लोगों ने एक मगरमच्छ नाली में देखा। मगरमच्छ को देख लोगों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लाठी के सहारे मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांध लिया। 

विज्ञापन


बताया गया है कि उफनती काली नदी के पानी के साथ एक मगरमच्छ नाले नालियों में होता हुआ अंबिका पुरी कॉलोनी की नाली में पहुंच गया। लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो कॉलोनी में खलबली मच गई। लोग रात के समय घरों से निकल आए। रात्रि करीब 9:45 बजे मगरमच्छ देखा गया। लोगों ने लाठी और रस्सी के सहारे मगरमच्छ को बांधकर नाली से निकाला। कॉलोनी के लोग काफी देर तक मगरमच्छ को पकड़ने में जुटे रहे। 

मगरमच्छ के पकड़ में आ जाने के बाद उसे काली नदी की और वापस छोड़ दिया गया। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मगरमच्छ को लेकर देर रात तक कॉलोनी में चर्चा जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें