फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जब पड़े जान के लाले... तो पानी के शिकारी ने शौचालय में ली शरण; दहशत में रहा परिवार, ऐसे मिली निजात

Sun, 28 Jul 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर रास्ते में आ गया। इस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बचने के लिए वह शौचालय में घुस गया। घरवाले दहशत में रहे। वन विभाग की टीम ने पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा। तब जाकर राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
शौचालय से पकड़कर मगरमच्छ को चंबल में छोड़ा गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की सुबह तालाब से निकलकर रास्ते पर आए मगरमच्छ पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए मगरमच्छ एक मकान के बाहर बने शौचालय में घुस गया। इससे परिजन दहशत में आ गए। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा और चंबल नदी में छोड़ा।

विज्ञापन


मामला बाह क्षेत्र के खेड़ा राठौर के गुमानसिंह पुरा गांव का है। गांव में रविवार की सुबह बीहड़ किनारे के तालाब से निकल कर मगरमच्छ बस्ती की तरफ आ गया। बस्ती में घुसे मगरमच्छ को देखकर कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते बार-बार मगरमच्छ की पूंछ को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। 

इससे अपनी जान पर खतरा देख मगरमच्छ गांव के मुकुट सिंह के घर के बाहर बने शौचालय में घुस गया। शौचालय में घुसे मगरमच्छ से दहशत में आए परिजन ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पकड़ा जा सका। तब कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई।
विज्ञापन


रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब छह फीट लंबे मगरमच्छ की उम्र आठ साल के आसपास होगी। मगरमच्छ को चंबल नदी के नंदगवां घाट पर सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

पिछले साल जाल लगाया, पर पकड़ में नहीं आया था

चंबल नदी से बीहड़ के रास्ते गुमान सिंह पुरा के तालाब में पिछले साल मगरमच्छ आ गया था। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल लगवाया था, लेकिन तीन दिन की तलाश के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें