दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जैतपुर के क्यारी गांव के झाड़ियों से घिरे तालाब से निकलकर मगरमच्छ के गांव की गलियों और घरों की देहरी तक पहुंचने से दहशत थी। रविवार को दो घण्टे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। चम्बल नदी के नन्दगवां घाट पर छोड़ दिया गया।
चम्बल में पाये जाने वाले मगरमच्छ के जैतपुर के क्यारी गांव के तालाब में पहुंचने की जानकारी मिलने पर बाह के रेन्जर सर्वेश भदौरिया ने रविवार को वन विभाग की टीम मौके पर भेजी। निगरानी के बाद मगरमच्छ की लोकेशन मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने जाल डालकर मगरमच्छ को करीब दो घण्टे बाद पकड़ लिया। उसके बाद चम्बल नदी के नन्दगवां घाट पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के ममताज कुमार, अनुरुद्ध सिंह, शंकरलाल, बालकिशन आदि शामिल रहे। रेन्जर सर्वेश भदौरिया ने बताया कि नदी में छोडे़ गये मगरमच्छ के विचरण पर नजर रखी जा रही है। वहीं, मगरमच्छ के पकडे़ जाने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।