फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 के खिलाफ एंटी भू माफिया का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कसबे के मोहल्ला मिश्राना में नुजूल की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे 14 लोगों के खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है। एसडीएम के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई से कब्जा धारकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कसबे के मोहल्ला मिश्राना में गाटा संख्या 2719 नुजूल की जमीन है। इस जमीन के कुछ क्षेत्रफल में बिजली घर बना हुआ है। इसके अलावा अन्य हिस्से में सरवीर पुत्र नत्थू, अमर सिंह पुत्र गंगा सिंह, सम्मी पुत्र शकूर, असलम पुत्र सफी मोहम्मद, उजागर सिंह पुत्र नामालूम, मुन्नी देवी पुत्री नामालूम, फिरदौस पुत्री शम्मी, धर्मेंद्र पुत्र दिवारी लाल, भानुप्रताप पुत्र फौजदार, श्रीकृष्ण पुत्र नामालूम, छोटे खां पुत्र गुलशेर, कमलकांत पुत्र मुरारीलाल,सुनील पुत्र रामप्रकाश, सत्यवीर पुत्र नामालूम ने जमीनों पर कब्जा करके अपने स्थायी पक्के मकान बना लिए। लगभग एक दशक से ये लोग मकानों में रह रहे हैं। प्रशासन को इस जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए जाने की शिकायत मिली। इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में अभिलेखों में कहीं भी कब्जा धारकों के नाम दर्ज नहीं मिले। इसके बाद एसडीएम शिवसिंह के आदेश पर लेखपाल रूप किशोर ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जब इस बात की भनक कब्जा धारकों को मिली तो उनमें बेचैनी देखी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है- मनोज कुमार कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें