फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से पांचवीं बार भागा अपराधी प्रिंस, 3 राज्यों में 70 से ज्यादा केस, ये है पूरी प्रोफाइल

Tue, 28 Aug 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

70 से ज्यादा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका आगरा का शातिर अपराधी प्रिंस अग्रवाल पांचवीं बार पुलिस की कस्टडी से भाग गया है। उसे आगरा से दून एक्सप्रेस ट्रेन से गाजीपुर ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन


वो इलाहाबाद में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी अभिरक्षा में लगे एक दरोगा और तीन सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। 

शातिर अपराधी प्रिंस आगरा के ताजगंज का रहने वाला है। उसे 29 मई को एत्माद्दौला थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद बी वारंट पर उसे गाजीपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 

विज्ञापन

वारंट छीनकर फाड़ा

उसके खिलाफ गाजीपुर में भी चोरी, लूट और पुलिस कस्टडी से भाग जाने के केस हैं। उसे दो दिन पहले उसके आगरा के मामलों में पेशी पर यहां लाया जा रहा था। रास्ते में उसने पुलिसकर्मियों से वारंट छीना और फाड़कर फेंक दिया। 

पुलिसकर्मी आगरा जिला जेल में वारंट नहीं दिखा पाए। इस कारण जेल प्रशासन ने उसे दाखिल करने से इंकार कर दिया। इस पर उसे फिर से गाजीपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में चलती ट्रेन से वो कूद गया।

इससे पहले शातिर प्रिंस लखनऊ और आगरा में पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा था। इन मामलों में उसकी कस्टडी में लगे 12 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

अय्याश किस्म का है प्रिंस

शातिर प्रिंस अय्याश किस्म का अपराधी है। जब भी पुलिस कस्टडी से भागता है या वारदात में मोटा पैसा हाथ लगता है, तो वो गोवा भाग जाता है। वो फाइव स्टार होटलों में रहता है और मौज मस्ती करता है। उसकी कई गर्लफ्रेंड भी बताई जाती हैं।

प्रिंस चोरी, लूट, डकैती सहित तमाम अपराध करता है, लेकिन सबसे ज्यादा संपत्ति उसे चोरी में हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने  पिछले कुछ सालों में ही 10 करोड़ से ज्यादा का कैश और जेवरात चोरी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें