फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा का 20 हजार का इनामी बदमाश सिढ़पुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा में लूट की घटना में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को सिढ़पुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत चेकिंग अभियान में बृहस्पतिवार देर रात सिढ़पुरा पुलिस ने बिलौटी मोड़ से हिस्ट्रीशीटर और 20 हजार के इनामी अपराधी धमेंद्र पुत्र दुबे सिंह निवासी बलहारपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास के एक तमंचा व तीन कारतूस भी मिले हैं।
सीओ पटियाली गवेंद्र पाल गौतम और सिढ़पुरा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि इस आरोपी पर थाना कासगंज, सहावर, मारहरा, अलीगंज, नवाबगंज, फर्रुखाबाद, जैथरा आदि में मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पिछले वर्ष थाना जैथरा क्षेत्र में उसने मारपीट करके लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से फरार चल रहा था। एटा के पुलिस अधीक्षक ने इसी वर्ष 12 जून को उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

- एटा में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी को सिढ़पुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।- गवेंद्र गौतम, सीओ, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें