फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर से हुए लूटकांड का खुलासा

विज्ञापन
17एमएनपी-12-फोटोग्राफर से लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में तीन फरवरी को एक फोटोग्राफर से नकदी, ड्रोन और मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लूट की वारदात एक पशु चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गैंग ने अंजाम दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अजय कुमार ने बताया कि तीन फरवरी के दिन आवास विकास कालोनी निवासी रवि प्रकार अपने एक साथी के साथ आलीपुर खेड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए गया था। देर रात एक शादी समारोह से वापस लौटते समय जलालपुर नहर पुल के पास पिकअप सवार बदमाशों ने उससे मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए ड्रोन कैमरा, दो मोबाइल व करीब 60 हजार की नकदी लूट ली थी। एसपी ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना पुलिस ने आलीपुर खेड़ा के पास पिकअप सवार संदिग्धों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस मिले। निशानदेही पर पुलिस ने रवि से लूटा गया ड्रोन कैमरा जली हालत में, 15 हजार की नकदी आदि सामान बरामद किया।
एसपी के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अनवार उर्फ टिकारी निवासी गांव रीछपुरा कुरावली, रईस उर्फ सुल्फा कस्बा भोगांव बताया। भागे हुए साथियों के नाम सलमान बंजारा निवासी गांव रीछपुरा, संजय उर्फ भेली निवासी कस्बा भोगांव, निजाम उर्फ टुइया निवासी गांव धुमरी एटा और महबूब निवासी गांधी मोहल्ला कन्नौज बताया। भागे हुए लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डकैती की धाराओं में तरमीम हुआ मामला
फोटोग्राफर से मारपीट कर लूट की घटना में छह बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले को अब डकैती की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। पुलिस शीघ्र अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें