फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे के निकट युवक का शव मिलने से सनसनी, बैग में मिली तस्वीर ने पुलिस को किया हैरान

Wed, 16 Dec 2020 05:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मृत युवक के बैग से बरामद हुई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के निकट राया-मथुरा मार्ग पर जंगल में बुधवार की सुबह युवक का शव मिला। सिर कुचल कर युवक की हत्या की गई है। युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव के पास एक बैग मिला है, जिसमें किसी युवती के कपड़े बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन



यमुना एक्सप्रेस-वे टोल के कर्मचारी ने बुधवार सुबह जंगल में पड़े 25 वर्षीय युवक का शव देखा, इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर दी। सूचना पर थाना प्रभारी राया सूरजप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारी पत्थर से युवक का सिर कुचला हुआ था। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। पुलिस के अनुसार जंगल में ही युवक की हत्या की गई है।

शव के पास काले रंग का एक बैग मिला है, जिसमें महिला के सलवार, सूट, दुपट्टा और एक फोटो मिला है। फोटो ताजमहल के पास खिंचाया गया है, जिसमें युवक और एक महिला शादी के जोड़े में हैं। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीओ महावन आरती सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो के आधार पर महिला की तलाश में पुलिस की एक टीम आगरा रवाना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने की छानबीन - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग के चलते हो सकती है युवक की हत्या
युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले से जुड़ी हो सकती है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि युवक किसी महिला के साथ यहां आया होगा या लाया गया होगा और यहां उसकी हत्या कर दी गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां अमूनन कोई व्यक्ति महिला के साथ रात में नहीं जाएगा। इससे इस बात की संभावना ज्यादा है कि युवक को वहां लाया गया है। साथ में कौन था इसके लिए युवक की पहचान के प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें