फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 21 Oct 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गांव जौंधरी के बाहर युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक अपनी बहन के घर रह रहा था। बहन ने परिवार के लोगों पर ही पीट-पीटकर युवक की हत्या करने और शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कस्बा बरनाहल निवासी माजिद (32) पुत्र अजमेरी कुछ दिनों से थाना नारखी के गांव जौंधरी में अपनी बहन शकीला पत्नी शब्बीर के घर रह रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


शकीला ने परिवार के लोगों पर ही भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। शकीला का कहना है कि सोमवार शाम माजिद के साथ परिवार के लोगों ने मारपीट की थी। इस कारण वह पास के स्कूल की बाउंड्री में कूदकर भाग गया था। इसके बाद रात को माजिद लौटकर घर नहीं आया। उसने पति के साथ देर रात तक खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा रि मृतक की बहन ने परिवार के लोगों पर भी आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

लॉकडाउन में मुंबई से पैदल बहन घर आया था माजिद 

माजिद मुंबई में मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन में रोजगार छिन जाने पर मई में वह पैदल चलकर बहन के घर आया था। तभी से वह बहन के घर रह रहा था। बहन के घर रहने के साथ खेतों पर काम करता था।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें