फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के बाग में जलता हुआ मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 17 May 2019 10:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमरूद के बाग में पड़ी राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में अमरूद के बाग में शुक्रवार को लकड़ियों के ढेर में एक युवक का शव जलता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आग से बाहर निकाला। हालांकि तब तक शव लगभग जल चुका था। मौके पर पहुंचकर एसपी ग्रामीण पूर्वी प्रमोद कुमार, सीओ प्रभात कुमार और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन

 
राजन सिंह पुत्र मोतीराम निवासी नगला कांस की कछपुरा व नगला कांस के बीच में अमरूद का बाग है। इसी बाग में सूखी लकड़ियों का ढेर रखा हुआ था। शुक्रवार को तकरीबन तीन बजे ग्रामीणों ने बाग में लकड़ियों के ढेर में आग लगी देखी, तो बाग मालिक को बताया। 

जब ग्रामीण आग बुझाने के लिए पहुंचे, तो लड़कियों में एक युवक का शव जलता दिखा। यह देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने आग बुझाने के साथ घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर एसपीआरए पूर्वी प्रमोद कुमार, सीओ प्रभात कुमार, इंस्पेक्टर डौकी पहुंचे। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के पहुंचने तक शव लगभग जल चुका था। सीओ प्रभात कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। शव को मोर्चरी में रखाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें