फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, सूखे स्वीमिंग पूल में मिली लाश

Thu, 01 Oct 2020 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की विजय नगर कालोनी में आगरा पब्लिक स्कूल के पीछे बने विभव अपार्टमेंट में बुधवार रात को अधिवक्ता के पुत्र की लाश स्वीमिंग पूल में पड़ी मिली। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच की जा रही है। इसके बाद ही मौत कैसे हुई? यह स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि जगदीश पुरा स्थित केशव कुंज निवासी अशोक मित्तल टैक्सेशन के अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा अमित मित्तल कुछ करता नहीं था। पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति-पत्नी अलग हो गए थे। बेटे का जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 


हरीपर्वत क्षेत्र के विभव अपार्टमेंट में अमित के मित्र कपड़ा व्यवसाई पंकज फ्लैट संख्या 101 में रहते हैं। अमित अक्सर उनसे मिलने के लिए आया करता था। बुधवार को भी दोपहर में आया था। कुछ देर रुकने के बाद घर चला गया। रात तकरीबन 8:45 बजे भी अमित स्कूटर से आया। इसके कुछ देर बाद पंकज के फ्लैट से निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे स्वीमिंग पूल में पड़ी थी लाश

रात तकरीबन 11 बजे अपार्टमेंट के रहने वाले नितिन गुप्ता अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े हुए थे। तभी उन्होंने अपार्टमेंट के भूतल पर बने स्वीमिंग पूल में लाश पड़ी देखी। पूल में पानी नहीं था। उन्होंने गार्ड को सूचना दी। पंकज ने अमित के रूप में पहचान की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ दीक्षित ने बताया कि अमित की चप्पल अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत पर पड़ी मिली है। इससे आशंका है कि अमित ने छत पर चढ़कर अपार्टमेंट से छलांग लगाई है। इससे उनकी मौत हो गई। 


पिता भी आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। अमित को छत पर जाते हुए किसी ने नहीं देखा था। इसलिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अगर वह छत पर खुद गया है तो सीसीटीवी कैमरे में भी फुटेज आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें