फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बुर्का पहन युवती के घर में घुसा युवक, छुरे से हमला कर छत से लगाई छलांग

Sun, 10 Jan 2021 10:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थित बॉम्बे क्वार्टर में शनिवार शाम को एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने युवती पर छुरे से हमला बोल दिया। युवती ने बचने की कोशिश की, लेकिन वह युवती पर वार करता रहा।

विज्ञापन



सिर और हाथों पर कई वार करके लहूलुहान कर दिया। युवती की मां के शोर मचाने पर लोग जुट गए। इस पर आरोपी भागकर एक घर की छत पर चढ़ गया। इसके बाद पथराव करने लगा।


बाद में लोगों से बचने के लिए दो मंजिला घर की छत से कूद गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन सात बजे की है। 18 वर्षीय युवती के पिता रिक्शा चलाते हैं, जबकि मां घरों में काम करती हैं। युवती अपनी मां के साथ घर में बैठी थी। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आसिफ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आसिफ ने दरवाजा खटखटाया।

इस पर युवती दरवाजे पर पहुंच गई। दरवाजे पर बुर्का पहनकर आसिफ खड़ा था। युवती उसे कोई महिला समझ रही थी। वह कुछ कह पाती, उससे पहले ही आरोपी उसे पकड़कर घर के अंदर खींचकर ले गया। कमरे में ले जाकर घर से बकरे काटने का छुरा उठा लिया। इसके बाद प्रहार करने लगा। सिर पर छुरे से प्रहार किया। युवती ने बचने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसके हाथ पर भी वार किए। 


बेटी का शोर सुनकर मां आ गईं। उन्होंने भी शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। वहीं युवती के सिर, हाथों पर कई प्रहार करने के बाद आसिफ भागने लगा। लोग भी उसके पीछे दौड़े। लोगों को भी आरोपी धमकाने लगा। बाद में सौ मीटर दूर एक मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। लोगों को भगाने के लिए छत से पत्थर भी फेंकने लगा। मगर, लोग किसी तरह सीढ़ियों से छत पर पहुंच गए। इस पर वो दो मंजिला मकान की छत से कूद गया।
विज्ञापन

लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। आरोपी के सिर और पैरों में चोट लगी। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।


निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी युवक बेहोश है। उससे होश में आने पर पूछताछ की जाएगी। मामला एकतरफा प्यार में हमले का है। युवती का भी इलाज कराया जा रहा है। उसके स्वस्थ होने पर बात की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

चार महीने पहले भी किया था हमला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा है। वह मूलरूप से सदर क्षेत्र का रहने वाला है। नगला मेवाती स्थित बॉम्बे कॉलोनी के क्वार्टर में आकर रहने लगा था। उसके परिजन भी यहीं रहते थे। कई बार बेटी को परेशान किया। वह उससे एकतरफा प्यार करता है। बेटी के मना करने पर भी नहीं मान रहा है। चार महीने पहले भी चाकू मार दिया था। तब बेटी का कई दिन तक इलाज चला था। मगर, पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी। उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोपी की कलक्ट्रेट से जमानत हो गई थी। युवक ने पहले भी धमकी दी थी। 

दिल्ली से तीन घंटे पहले आया था
मोहल्ले के लोगों का पुलिस से कहना था कि आरोपी का काफी समय विरोध कर रहे थे। इस कारण परिवार चला गया था। आसिफ भी दिल्ली में काम करने लगा था। वह पच्चीकारी का कारीगर है। वह शाम चार बजे ही दिल्ली से आया था। उसने बुर्का पहन रखा था। इस कारण कोई उसे पहचान नहीं सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें