फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रही महिला से कार सवारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sun, 01 Sep 2019 09:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में कोकिलावन स्थित शनिदेव के दर्शन को जा रही एक महिला श्रद्धालु को कार सवार जबरन जंगल में ले गए। जहां उससे तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दो नामजदों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कोसी-नंदगांव रोड स्थित एक गांव की महिला श्रद्धालु कोकिलावन में परिक्रमा एवं शनिदेव दर्शन के लिए जा रही थी। जब वो नंदगांव रोड पर नाले के पुल के समीप पहुंची तभी छाता निवासी लाडिलीदास, बठैनकलां निवासी श्यामसुंदर कार से आए। 

उन्होंने कहा कि वो भी कोकिलावन जा रहे हैं। तुम भी कार में बैठ कर चलो। लेकिन महिला ने मना कर दिया। आरोप है कि दोनों ने महिला को जबरन कार में खींच लिया और जंगल में ले गए। जहां उनका एक बुलट सवार साथी भी पहुंचा। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकले। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति को बताया। पीड़िता ने मामले में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दो नामजदों समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें