आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में एक महिला के यौन शोषण का मामला आया है। पीड़िता ने सोमवार को एसपी सिटी आफिस में शिकायत की है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया गया है कि आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले गलती से उसका काल वजीरपुरा के एक युवक को लग गया। युवक उसे बहाने से काल करने लगा। उनमें बातचीत शुरू हो गई। युवक ने अपनी मां से भी बात कराई।
एक दिन घर पर बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। जब उसने विरोध किया तो क्लीपिंग को इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
तब से युवक यौन शोषण कर रहा था। ब्लैकमेल करके उससे धीरे-धीरे 50 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं अपने व्हाट्सएप पर उसकी साथ फोटो खींचकर डीपी में लगा ली है। अब फिर से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। महिला के तीन बच्चे हैं। पति मजदूर है।