फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार में खरीद कर आई दुल्हन ने तीन दिन बाद कर डाला ये कांड

Sat, 19 Aug 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख (मथुरा)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा में 80 हजार में खरीदकर लाई गई दुल्हन चौथे ही दिन घर का सामान और नकदी लेकर गुरुवार की रात रफूचक्कर हो गई। युवक और परिवारीजन अब उसे ढूंढते घूम रहे हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के गांव अड्डा निवासी राकेश कुमार चार दिन पहले कुछ दलालों को 80 हजार रुपये देकर एक महिला को अपनी पत्नी बना कर घर लाया था। महिला के साथ उसकी बड़ी बहन भी आई थी। 

तीन दिन दोनों बहनें ठीक प्रकार से रहीं और घर का कामकाज भी किया। गुरुवार रात दोनों मौका देख घर में रखा सामान और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गईं। सुबह राकेश के जागने पर दोनों महिलाओं के लापता होने की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उन्हें इधर-उधर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया गया है कि राकेश कुमार एक हाथ से विकलांग है। घर में बुजुर्ग मां-बाप और एक छोटा भाई है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें