फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मशारः पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Sat, 19 Aug 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के  शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में  पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता अपनी नाबालिग बेटी  के साथ पिछले एक माह से रेप कर रहा था। बेटी घर में अकेली थी। मां अपने मायके गयी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब मां को बेटी ने आपबीती बतायी तो उसने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रकाश में आते ही चंहुओर थू-थू होने लगी। शुक्रवार को पीड़ित किशोरी की मां ने अपने पति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया।

थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर बेटी के साथ लगातार एक माह तक डरा-धमका कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने बताया है कि बेटी के विरोध करने पर पिता उसकी बेरहमी से पिटाई भी करता था।
विज्ञापन


वह एक माह पूर्व कुछ जरूरी काम से अपने मायके गई हुई थी। मायके से जब वह अपने घर पहुंची तो बेटी ने पिता के कृत्यों को बताया। पीड़िता ने मां को बताया कि तीन दिन पहले भी दुराचार का विरोध करने पर दुराचारी पिता ने उसे बेरहमी से मारा-पीटा।

घटना की जानकारी होते ही उसकी मां पीड़िता के साथ सीधे थाने पहुंची और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुराचारी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने दुराचारी पिता को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि किशोरी की मां द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें