फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार

Sat, 02 Jan 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारोपी मकान के मुख्य दरवाजे को बाहर बंद कर फरार हो गया। हत्या की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ बल्देव सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद के नगला हैंडल निवासी पप्पू पुत्र किशनलाल ई-रिक्शा चला कर पत्नी कविता (32) के साथ रह कर जीवन यापन कर रहा है। पप्पू सुबह ई रिक्शा लेकर बाजार निकल जाता था। शनिवार दोपहर जब पप्पू खाना खाने के लिए दोपहर 12 बजे घर पहुंचा। मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। 
पप्पू दरवाजा खोलकर अंदर गया तो सामने कमरे में पत्नी का शव खून से लथपथ देख दहल गया। हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतका के पति ने एक युवक पर जताया हत्या का शक 
मृतका के पति पप्पू ने बताया कि वह मूलरूप से थाना लाइनपार के ढोलपुरा का रहने वाला है। उसकी 13 साल पूर्व कविता से शादी हुई थी। उसके छह बच्चे हुए, लेकिन एक भी जीवित नहीं बचा। इसके बाद उसके ससुरालीजनों के कहने पर उसने जगह बदलने का प्लान बनाया और तीन साल पूर्व ससुराल नगला हैंडल में ही उसने प्लॉट खरीदा और मकान बना कर पत्नी कविता के साथ रहने लगा। ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करता है। 

उसका आरोप है कि उसके पीछे नीम खेरिया निवासी एक युवक उसके घर आता-जाता था। जिसको लेकर उसे पत्नी और उसके बीच अनैतिक संबंध का संदेह था। आठ दिन पूर्व पप्पू का नीम खेरिया निवासी युवक से विवाद भी हुआ था। पप्पू ने नीम खेरिया के युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन घर पर नहीं मिला। इससे उस पर शक और गहरा गया है। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें