फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के शोर के बीच पत्नी को मारी गोली, परिवार संग भागा पति

Fri, 20 Oct 2017 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसागंज (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में दिवाली की रात पटाखों के शोर के बीच पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पीएम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि है कि सिरसागंज के नगला केहरी सिंह निवासी बबीता (30) पत्नी रिंकू की दिवाली की देर रात उसके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पटाखों के शोर के बीच पत्नी की हत्या करने के बाद पति परिवार संग फरार हो गया। 

महिला के गोली लगने से मौत की सूचना पर पुलिस नगला केहरी में पहुंची और शव पीएम के लिए भेजा। थाना पुलिस इस मामले को पहले आत्महत्या मान रही थी, लेकिन मृतका बबिता के भाई जनपद इटावा के थाना ऊसराहार निवासी सुमित कुमार ने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया ये

सुमित ने बताया कि कहा 10 वर्ष पूर्व बहन बबीता की शादी रिंकू से हुई थी। शादी के बाद दोनों के संबंध खराब होने पर रिंकू ने कई बार बबिता के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि रिंकू बबिता को जान से मारने की धमकी देता था। सुमित ने कहा दिवाली की रात रिंकू ने बबीता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें