फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sun, 15 Dec 2019 05:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में रविवार को भरतपुर तिराहे के पास झाड़ियों में महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या की गई। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। एसएसपी ने पुलिस की चार टीमें घटना की जांच में लगाई है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह थाना हाईवे के भरतपुर तिराहे के पास रेलवे लाइन किनारे मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद झाड़ियों में चली गई। जब बच्चे गेंद लेने गए तो महिला का अर्धनग्न शव देखकर डर गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी मिलते ही एसएसपी शलभ माथुर ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पुलिस समेत चार टीमों को मृतका की पहचान और खुलासे के लिए लगाया। फॉरेसिंक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान घटनास्थल के आसपास शराब की बोतलें मिलीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे को जानवरों ने नोंच खाया

मृतका के शरीर पर पेटीकोट, साड़ी और ब्लाउज था, वहीं हाथों में कांच की चूड़ियां भी थीं। उसके चेहरे को जानवरों ने भी नोंच खाया। महिला शादीशुदा प्रतीक लग रही थी। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि महिला की पहचान और खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत से पर्दा हट सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें