फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरवाली से इश्क के लिए घरवाली की दे दी सुपारी, यूं हुआ पर्दाफाश

Thu, 08 Feb 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में टूंडला के एटा रोड निवासी महिला की हत्या उसके पति ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर 50 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पति के अवैध संबंध थे। हत्या को अंजाम देने वाले दो सगे भाई फरार हैं। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टूंडला थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को महिला रामढकेली (40) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना उसके पति राजेंद्र सिंह ने दी थी। इस मामले में मृतका के भाई नेकराम ने 23 जनवरी को थाना पुलिस को बहन की हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। 

पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष मुनीशचंद्र ने फोर्स के साथ अलावलपुर रोड से राजेंद्र सिंह एवं मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि वह मूलरूप से एटा के कोतवाली देहात के बाबसा का निवासी है। 
विज्ञापन

जरानी खुर्द सकरौली एटा में क्लीनिक संचालित करता था। उसकी दोस्ती भूड़ नगरिया सकरौली एटा निवासी मुन्नेश कुमार से हो गई थी। मुन्नेश की मौत तीन वर्ष पूर्व हो गई थी। लेकिन मुन्नेश के घर उसका आना-जाना रहा। इस बीच मुन्नेश की पत्नी मंजू देवी से उसके संबंध हो गए। 

राजेंद्र अपनी पत्नी रामढकेली और मंजू देवी को साथ लेकर टूंडला के एटा रोड स्थित प्रशांत यादव के मकान में आकर किराए पर रहने लगा था। मंजू को अलग कमरा दिलाया था। राजेंद्र और मंजू के अवैध संबंधों का कई बार रामढकेली ने विरोध किया था।
विज्ञापन

इसी के चलते उसने टूंडला के कांशीराम कालोनी निवासी शिवम और लव उर्फ सार्थक पुत्र दिनेश पाराशर को पत्नी की हत्या की सुपारी दी। 50 हजार में हत्या कराना तय हुआ। 

राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को मंजू देवी के कमरे में लव और शिवम ने रामढकेली की दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पत्नी की हत्या कराने वाले पति राजेंद्र सिंह एवं मंजू देवी को जेल भेजा है। दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें